अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा "नारी शक्ति: भारतीय सांस्कृतिक परंपरा एवं ज्ञान प्रणाली में महिलाओं की भूमिका और प्रतिनिधित्व" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित एवं कनक धरा फाउंडेशन की संस्थापक प्रो. लक्ष्मी गौतम ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा में नारी की केंद्रीय भूमिका को अपने जीवन अनुभवों के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और भारतीय परंपरा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.