प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। यात्रा को प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से पीबी इंटर कॉलेज, कटरा रोड से सिटी कस्बा होते हुए महाविद्यालय के खेल के मैदान में समाप्त हुई। महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स इस पदयात्रा में शामिल हुए। हाथ में बैनर लिए छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने नारों नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी प्रो.श्रद्धा श्रीवास्तव ने कहा कि इस अधिनियम से महि...