संभल, अप्रैल 16 -- भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बुधवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर में बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। बुधवार को रैली का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ, जो घंटाघर, ब्रह्मबाजार होते हुए बारहसैनी धर्मशाला, कैथल गेट पर जाकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, युवतियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में पार्टी के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई रैली से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक लता वार्ष्णेय ने कहा कि नारी शक्ति देश की प्रगति की आधारशिला है और भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.