शामली, अप्रैल 17 -- कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नारी शक्ति दीवार, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की कुल जनसंख्या का 50 प्रतिशत भाग महिलाओं का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 निःसंदेह महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कड़ी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली के नेतृत्व में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा छात्र एवं छात्राओं के मध्य इस अधिनियम के विषय में जानकारी, जागरूक...