मेरठ, मार्च 7 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन नारी शक्ति को समर्पित रहा। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण तथा कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में आयोजित शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने नारी शक्ति को उजागर करते हुए पोस्टर व स्लोगन बनाकर बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही बेटियों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें समाज व राष्ट्र में स्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस चौकी के पास मानव श्रृंखला बनाकर नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। डॉ. निश्मा चौधरी, पूनम रस्तोगी, शैलजा बंसल, कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.