आरा, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष -​1500 में से 70% पात्र महिलाओं तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ -तकनीकी बाधाओं को दूर करने में जुटा विभाग ​जगदीशपुर, निज संवाददाता जननी सुरक्षित तो समाज सुरक्षित के ध्येय को धरातल पर उतारने के लिए जगदीशपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय पूरी तत्परता से जुटा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष पड़ताल में यह बात सामने आई है कि प्रखंड की हजारों महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि उनके पोषण और स्वास्थ्य मानकों में भी सुधार आया है। बेटी होने पर बोनस खुशी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर माता के खाते में पांच हजार की राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है। विभाग की विशेष पहल के तहत यदि दूसरा शिशु लड़की होती है, तो प्रोत्साहन स्...