पिथौरागढ़, अप्रैल 12 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भाजपा ने ऐतिहासिक करार दिया है। रविवार को भाजपा उपाध्यक्ष बबीता पुनेठा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐसा ऐतिहासिक कदम है, जो देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के सपनों, अधिकारों और सम्मान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है। इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी, नेतृत्व क्षमता को नई दिशा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी बनेगी। कहा कि प्रदेश में भी समाज के हर वर्ग की महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...