नैनीताल, मार्च 8 -- मुक्तेश्वर। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगीता मलिक ने नारी शक्ति के सामर्थ्य, दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों को नमन किया। ग्रामीण महिलाओं, स्कूली शिक्षिकाओं और सफल महिला उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया। महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक उपलब्धयों विचार साझा किए गए। अधिकार व न्याय के साथ हर महिला व बालिका के अहम योगदान और भागीदारी पर चर्चा की गई। यहां संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. प्रीती भट्ट, प्रियंका, ग्राम प्रधान पुष्पा आर्या, नीतू बिष्ट, गंगा देवी, गीता बिष्ट, उमा रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.