बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल महिला पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस पदयात्रा का संयोजन जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने की। रौतापार सभासद मंजू श्रीवास्तव के अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार जताया। इस दौरान संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी, मृदुल शुक्ला, माया देवी, श्याम कली सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला नेतृत्व के लिए क्रांतिकारी कदम : प्रतिभा शुक्ला यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा

हिंदी हिन्...