छपरा, अप्रैल 22 -- फोटो 17 शहर में बुधवार को महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भाजयुमो सारण पूर्वी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के कथित विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को पारित कर महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का अवसर दिया है, जबकि विपक्ष इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली रैली के दौरान "नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा जिलाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.