गाजीपुर, मार्च 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय महुआबाग में शनिवार के दिन महिला दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन ने बताया कि नारी शक्ति के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला इंटर कॉलेज जमानियां की प्राचार्य सरिता जायसवाल ने बताया कि यह दिन महिलाओं को उनके परिश्रम को सम्मानित करने और उनके क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का है। कार्यक्रम में अनु थामस, दीपक कुमार झा के साथ बैंक के सैकड़ो की संख्या में महिला कर्माचारी उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.