मुरादाबाद, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहर की महिलाओं को नारी शक्ति केंद्र का तोहफा दिया। रंगोली और पुष्पों से सजाए गए आठ करोड़ की लागत से नवनिर्मित नारी शक्ति केंद्र के बाहर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं की शक्ति एकता समाज में उनके योगदान का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। इसके बाद महिलाओं को पिंक टॉयलेट का भ्रमण भी कराया गया। महिलाओं को पिंक टॉयलेट की खूबियों के बारे में भी जानकारी दी गई। टाउन हॉल स्थित नगर निगम सभागार में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मेयर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वर्ष नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...