लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से विशाल खंड, गोमती नगर स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला शक्ति का वंदन और अभिनंदन किया गया। परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की सफलता और उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ प्रभु श्रीराम का पूजन-आरती हुई। इसके बाद पद यात्रा निकाली गई। नारे लागते हुए कार्यकर्ता शिव भोला मंदिर पहुंचे। यहां पर सभी ने विधि विधान से हवन पूजन किया। इस दौरान देश की उन्नति, नारी सम्मान और समृद्धि की कामना की गई। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर मनीष राय, हिमांशु...