मथुरा, मई 1 -- प्रधानमंत्री द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर भाजपा महानगर धौलीप्याऊ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सहभागिता कर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति तथा नारी सशक्तिकरण के प्रति उनकी दोहरी सोच को बेनकाब करते हुए पुतला दहन किया । धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक के नेत्रत्व में रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इनकी राजनीति का केंद्र नारी सम्मान नहीं, बल्कि सत्ता की लालसा और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति है। धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक के नेत्रत्व में पदयात्रा में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महिला विरोधी है कांग्रेस और सपा: सरिता अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका निशा चौरसिया, डॉ. दीपा अग्रवाल, महानगर उपाध्‍यक्ष सुनीता उपाध्‍याय...