दरभंगा, मई 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मिथिला प्राचीन काल से ही नारी शक्ति का प्रमुख स्रोत रहा है। यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने महारानी अधिरानी रामेश्वरी लता संस्कृत कॉलेज सभागार में चेतना (प्रज्ञा प्रवाह), दरभंगा विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान में कही। व्याख्यान का विषय 'प्राचीन मिथिला एवं नारी शक्ति' था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश झा ने की। मौके पर पूर्व कुलानुशासक डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. ममता पांडे, ब्यूटीशियन अनुराधा, प्रांत युवा आयाम प्रमुख डॉ. कृष्णानंद मिश्रा, प्रांत संयोजक प्रज्ञा प्रवाह विजय शाही व डॉ. राम प्रवेश ठाकुर भी थे। इन सभी ने विषय से संबंधित बातें रखी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति का स्रोत है मिथिला: सांसद श्री शाही ने शताब्दी वर्ष व प्रज्ञा प्र...