बहराइच, मार्च 27 -- नानपारा। डीएसडब्लूएस की ओर से ब्लाक बलहा के भोपतपुर सेन्टर पर कोऑर्डीनेटर शालिनी के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फादर रोनाल्ड डिसूजा, पूर्व चेयरमैन नसीबुननिशा व महिला थाना उप निरीक्षक ममता यादव ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी प्रदान की। महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बताया और हेल्पलाइन नंबर और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को आगे बढ़ने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। हम होंगे कामयाब गीत के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रुबीना परवीन ने किया। इस अवसर पर रीना, अमित कुमार वर्मा, प्रीती साहू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...