बदायूं, अप्रैल 17 -- शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति व वंदन कार्यक्रम के तहत पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर से लेकर सार्वजनिक मार्ग तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सरिता गौतम,अफसाना खातून, रोहित कुमार तथा राजीव कुमार पाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. वंदना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है और छात्राओं में आत्मविश्वास का...