जहानाबाद, अप्रैल 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर स्थित सड़क पर बुधवार को भाजयुमों के द्वारा "नारी शक्ति अधिनियम" के संदर्भ में कांग्रेस की दोहरी नीति के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। शहर के मल्लहचक स्थित कृष्ण महिला कॉलेज के समीप आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हित में लाए गए 33 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित विधेयक का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित समस्त विपक्ष ने एकजुट होकर इस बिल के खिलाफ मतदान किया, जिसके कारण यह सदन में पारित नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के खिलाफ भाजपा क...