नारी वंदन बिल लागू कराने की मांग पर अड़ी रहीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य
मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। नारी वंदन बिल लागू नहीं होने को लेकर मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय के आवास के पास घेराव करते हुए धरने पर बैठी रहीं। भाजपा की महिला संगठन की सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में नारी वंदन बिल लागू नहीं होने दिया है। यह महिलाओं के लिए काफी दु:ख का विषय है। प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे, वादे नहीं, हक चाहिए लिखे स्लोगन की तख्तियां लीं हुई थी। महिलाओं ने सांसद से इस मुद्दे पर संसद में आवाज उठाने और क्रियान्वयन की समय-सीमा तय करने की मांग किया। इस दौरान महिलाओं ने चेताया कि अधिनियम को पारित नहीं किया गया तो पूरे देश में यह आंदोलन विशाल रूप ले सकता है। इस अवसर पर भाजपा महिला नेत्री संगीता द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.