बरेली, अप्रैल 29 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल पारित न होने पर भाजपा ने मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तीकरण को मंगलवार को मीरगंज में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। जन आक्रोश पदयात्रा ब्लाक कार्यालय से सिरौली चौराहा तक पहुंची। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि पदयात्रा में शामिल मातृशक्ति ने स्पष्ट कर दिया समाज अब किसी भी प्रकार के अन्याय और भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा। नारी शक्ति कांग्रेस, सपा आदि विपक्षी दलों को इसका सबक सिखायेंगी। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा महिलाओं का आक्रोश मार्च बिल का विरोध करने वाले दलों के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ देश में रोष का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा को मंडल एवं ...