शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग द्वारा नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं के बीच नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि शिखा जैन व विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव रहीं। शिखा जैन ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में बेटियां लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ सुरक्षा के प्रति भी सजग रहना चाहिए। मोबाइल में जरूरी नंबर स्पीड डायल पर रखने और बाहर जाते समय लोकेशन साझा करने की सलाह दी। ललिता यादव ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, होटल सहित सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं। संस्था की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.