भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। सूबे की सरकार के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा का जनपद में 27 अप्रैल को आगमन हो रहा है। इस दौरान खंड विकास सभागार औराई में नारी शक्ति वंदन पर मीडिया से तीन से साढ़े तीन बजे तक वार्ता करेंगे। उसके बाद औराई ब्लाक सभागार में ही आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं जनाक्रोश मार्च में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम चार बजे से लेकर साढ़े पांच बजे शाम तक चलेगा। उसके बाद मंत्री का काफिला कार से ही लखनऊ को रवाना हो जाएगा। उधर, सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को जमकर पसीना बहाने का काम किया गया। दावा किया गया कि कार्यक्रम में बड़ी तादात में लोग भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.