मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- मिर्जापुर,संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक के उमरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय मझवां के सभागार में बुधवार को नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना तथा महिला आरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। शुभारंभ मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारण एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सूबेदार यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष्क्ष दी प्रज्ज्वलित कर कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला आरक्षण केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने से शिक्षा, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.