नारी वंदन अधिनियम जल्द लागू करे केंद्र : राजेश कच्छप
रांची, जुलाई 15 -- नामकुम, संवाददाता। लोवाडीह में बुधवार को रांची जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी के विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप शामिल हुए। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। राजेश कच्छप ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने केंद्र सरकार से नारी वंदन अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग करते हुए विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने तथा ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने महिला कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रामा खलखो, महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.