गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने मंगलवार को गोपालगंज अतिथिगृह में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी वंदन अधिनियम को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में सशक्त स्थान देने और देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक को लेकर अनावश्यक अड़ंगा लगाया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह आरक्षण जनगणना एवं परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू होगा, इसलिए इसके क्रियान्वयन में कुछ समय लग सकता है। यह भी पढ़ें- रांची में महिला जन आक्रोश रैली 25 को, तैयारी शुरू कमलेश पासवान ने कहा कि वर्तमान में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भ...