आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 'नारी शक्ति पदयात्रा' निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज के समग्र विकास में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो समाज स्वतः प्रगतिशील हो जाता है। यह भी पढ़ें- नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक उन्होंने विश्वविद्यालय की भूमिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.