अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार बख स्थित नारी निकेतन से लगे जंगल में आग धधक उठी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नगर से लगे बख के जंगल में बुधवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आस-पास में हड़कंप मच गया। जंगल से उठते धुएं के गुबार को देखते हुए लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शाम करीब साढ़े छह बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...