देहरादून, मार्च 30 -- महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने संवासिनी की मौत के मामले में केदारपुरम में स्थित नारी निकेतन का औचक निरीक्षण कर घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर में सभी जगह को सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के उपाय करने के निर्देश दिए। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन का निरीक्षण कर घटनास्थल पहुंचकर जांच की। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। मंत्री ने चौकीदार से भी घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला का शव सबसे पहले देखने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। मंत्री ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभी इस प्रकरण की जांच चल रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.