नारी निकेतन में आपदा प्रबंधन व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण, डॉ. वर्मा सम्मानित
देहरादून, अप्रैल 25 -- फोटो देहरादून। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की यूथ रेडक्रॉस कमेटी द्वारा केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने भूकंप, बाढ़ और आग जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए। शिविर में हार्ट अटैक के दौरान जीवन बचाने वाली सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण भी दिया गया। 155 बार रक्तदान करने वाले डॉ. अनिल वर्मा को केंद्र की अधीक्षिका सोनल, प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यनारायण राय और संजीव आईजेकर ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संजीव आईजेकर के निर्देशन में प्रभा बलोदी, बिमला सिंह और टीम ने जीवन रक्षक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सिस्टर इंदु, निर्मला, सविता डोभाल और सोनी कैंतुरा आदि मौजूद रहे, संचालन संजीव आईजेकर ने किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.