लातेहार, मार्च 10 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के जिला परिषद डाकबंगला में सोमवार को महुआडांड़ नारी जागृति संघ के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष अजिता तिग्गा ने की। कार्यक्रम में महिला जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं की ओर से संगोष्ठी, नाटक मंचन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी जागृति संघ की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को तौलिया ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने कई तरह की चुनौतियां मौजूद हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना होगा। एकता और सामूहिक शक्ति के बल पर महिलाएं हर चुनौती ...