चतरा, मार्च 8 -- चतरा संवाददाता। प्रखंड कार्यालय चतरा सदर के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही उन्होंने सखी मंडल की दीदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.