नारी के जीवन संघर्ष को प्रस्तुत करेगा सीता की मुक्ति
आगरा, मई 20 -- नाट्यकर्म थिएटर द्वारा 23 मई को संजय पैलेस स्थित यूथ हॉस्टल में प्रस्तुत किए जाने वाले वोल्गा लिखित नाटक सीता की मुक्ति का पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन एमजी रोड स्थित नागरी प्रचारिणी सभा में बुधवार को किया गया। नाटक की रूपरेखा, उद्देश्य एवं मंचन से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। निदेशक मन्नू शर्मा ने बताया कि यह नाटक महिलाओं के जीवन, संघर्ष, आत्मसम्मान और आत्मखोज की संवेदनशील यात्रा को मंच पर प्रस्तुत करता है। प्रस्तुति विशेष रूप से माता सीता और उर्मिला की कथा पर आधारित है। जिसमें माता सीता अपने अस्तित्व और आत्मबोध की खोज में निकलती हैं। नाटक यह संदेश देता है कि रिश्तों और त्याग से परे एक स्त्री की अपनी पहचान, स्वतंत्र सोच और आत्मसम्मान भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इस नाटक को कहानी शैली में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.