गंगापार, मार्च 8 -- ग्राम विकास समिति द्वारा रविवार को थरवई में दूसरों को सशक्त बनाने, सब को लाभ मिले, सभी महिलाओं और लड़कियों को अधिकार, शिक्षा और न्याय मिले थीम पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन प्रमिला खरे, नीता यादव, अंतिमा, धर्मेन्द्र, सतीश सिसोदिया ने मिलकर किया। भानु सिंह राघव ने बताया कि प्रत्येक महिला, प्रत्येक लड़की को समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। प्रमिला खरे ने कहा कि समाज में शिक्षा से ही शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित बनाती है। नारी केवल घर की शान नहीं वह देश की पहचान है। समाज के प्रगति का सबसे बड़ा आधार महिलाएं ही होती है। इस दौरान अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.