बागपत, मार्च 22 -- दाहा। आर्य समाज निरपुड़ा के 82 वें वार्षिकोत्सव का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में यज्ञ की ब्रह्मा आचार्य शिवानी आर्या ने कहा कि नारी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। जहां नारी का सम्मान होगा, वहीं उन्नति होगी। आचार्य कपिल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र हित की सोच रखने वाला व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माता हो सकता है। यज्ञ अनेक प्रकार के होते है। समाज सेवा भी एक यज्ञ ही है। यज्ञ किसी भी प्रकार का हो वातावरण एवं समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में सहायक होता है। युवाओं को अच्छे संस्कार देकर उत्तम राष्ट्र बनाया जा सकता है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षित एवं संस्कारों का पाठ बच्चों को पढ़ाना होगा तभी राष्ट्र उन्नति कर पाएगा। इसके बाद भजन कीर्तन एवं प्रवचन कार्यक्रम हुए। यज्ञ में स्वामी सत्यवेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.