बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पीजी कॉलेज बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि नारी का सम्मान ही देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...