साहिबगंज, मार्च 8 -- साहिबगंज। हमारे पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात नारी का सम्मान ही देवी देवता का पूजन है। कहा गया है कि नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है। इसलिए हर घर की नारी पूज्य होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय सदस्य करुणामई भारती ने ये बातें कही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सोनी सरिता पोद्दार एवं निभा देवी ने सामूहिक मातृ वंदना एवं गुरु वंदना के साथ किया। कार्यक्रम को उषा रानी साहा संगीता कुमारी नीलू दीदी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया इनमें उषा रानी साहा सीता देवी कंचन देवी सविता कुमारी नीलू भारती शामिल हैं। सबों क...