बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि नारी को सम्मान एक दिन ही नहीं यदि हम हमेशा मन से सम्मान करें तो वह अपना सर्वस्व समर्पित कर देने में भी पीछे नहीं रहती हैं। इसका प्रमाण हमारा अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित किया। राजकुमारी, सलोनी ने सरस्वती वंदना पेश की। संस्थापक डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. कमला माहेश्वरी, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. प्रतिभा मिश्रा,राजकुमारी गुप्ता, गीता गुप्ता, नेहा गुप्ता, राधा वैश्य, डॉ. दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.