औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। ब्लॉक सभागार औरैया में नारी शक्ति जन आक्रोश अभियान के तहत जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के बाद महिलाओं ने ब्लॉक गेट के बाहर विपक्षी नेताओं का पुतला फूंककर विरोध जताया और नारेबाजी की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : मोनिका उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारो...