हमीरपुर, मार्च 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त विशेष शिविर के पांचवें दिन महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा हुई। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कुछेछा स्थित राजकीय हाईस्कूल में चल रहे शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में कोतवाली से मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूबी यादव ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि समाज की सशक्त धुरी है। जरूरत है कि वह अपने अधिकारों को पहचाने और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाए। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं, कानूनी अधिकारों तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कांस्टेबल प्रतिमा सिंह ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व, सतर्कता, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों ...