नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती : राधा मोहन
मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी, निप्र। मोतिहारी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार सुबह जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सांसद राधामोहन सिंह शामिल हुए। पदयात्रा शहर के चरखा पार्क से शुरू होकर राजेंद्र नगर भवन तक पहुंची। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद राजेन्द्र नगर भवन में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसे संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा का कि यह जन आक्रोश महिला सम्मेलन केवल एक सभा नहीं है, बल्कि यह नारी सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की आवाज़ है। यह वह आवाज़ है, जिसे लंबे समय से दबाने की कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- सहरसा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा लेकिन आज यह आवाज़ पूरे जोश और ताकत के साथ उठ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.