रांची, मई 14 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को नारी अदालत योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के उद्देश्य, कार्यान्वयन ढांचा, लक्षित लाभार्थियों एवं अपेक्षित परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि नारी अदालत योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को सुलभ एवं वैकल्पिक शिकायत निवारण मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज, भरण-पोषण, संपत्ति एवं पारिवारिक विवाद जैसे मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से किया जा सके। मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि नारी अदालत के गठन के लिए खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत सिंदरी पंचायत का चयन किया गया ह...