नारीबारी में भाजपा प्रदेश मंत्री का किया स्वागत
गंगापार, अगस्त 9 -- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर का नारीबारी में मण्डल के प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक फूल मालाओं से स्वागत किया। अभिभूत प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जोश और उत्साह संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा की मेरा सच्चा स्वागत-अभिनन्दन तभी होगा जब इसी उत्साह जोश के साथ यमुनापार की चारों विधानसभा और प्रयागराज की सभी विधानसभा में कमल खिले और विपक्ष का सफाया हो। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष आशीष पाल, मंडल प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, अशोक सिंह सहित स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.