मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- पड़री। मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर पड़री के डगमगपुर के पास सोमवार की सुबह नारियल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे ट्रेलर पर लदा नारियल सड़क किनारे फैल गया। ट्रेलर पलटने से घंटों आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नारियल को हटवाकर आवागमन शुरु कराया। वहीं चालक सुरक्षित है। नारियल लदा ट्रेलर बंगलुरु से वाराणसी जा रहा था। चालक ट्रेलर लेकर जैसे ही पड़री के डगमगपुर के पास पहुंचा। तभी चालक झपकी लग गई। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। डिवाइडर में टकराने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गई। जिससे ट्रेलर पर लदा नारियल सड़क और पटरी पर फैल गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटे ट्रेलर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.