नारियल चुनरी से सजा बाजार, कल से शुरू होगा नवरात्र
गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के आगमन को लेकर जिले में धार्मिक माहौल बनने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों में माता की पूजा से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है। खासकर नारियल और चुनरी से सजी दुकानों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। मिश्रबाजार, महुआबाग और स्टीमर घाट इलाके में इन दिनों खास रौनक देखने को मिल रही है। नवरात्र के लिए माता की चुनरी, नारियल, कलश, अगरबत्ती, दीपक, चुनरी, शृंगार सामग्री और पूजा के अन्य सामानों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में सामग्री सजाकर रखी है। लाल, पीले और केसरिया रंग की चुनरी विशेष रूप से लोगों को पसंद आ रही है। मिश्रबाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं और परिवार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.