पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रशान्त किशोर ने कहा कि चुनाव नीतीश के नाम पर और मुख्यमंत्री भाजपा के। बिहार के लोगों के साथ धोखा हुआ। भाजपा ने सम्राट को पिछले दरवाजे से सीएम बनाया है। अब नयी भाजपा है। इसलिए अब ऐसा ही चाल, चरित्र और चेहरा दिखेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जदयू के लोग ही बताएंगे कि निशांत कहां हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशान्त किशोर ने पूर्णिया में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम सम्राट चौधरी की ताजपोशी पर कहा कि अगर नीतीश कुमार को 6 महीने बाद हटाना ही था, तो जनता को ये पहले बताना चाहिए था। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही प्रशांत किशोर एक्टिव, फिर उठाने लगे पढ़ाई-डिग्री पर सवाल तब तो नारा दिया 25 से 30 फिर से नीतीश और वोट देने के बाद दूसरे को सीएम बना रहे हैं। लोकतंत्र का तक...