नारायनपुर में सात दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन
मैनपुरी, मई 31 -- क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सात दिवसीय बौद्ध कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक रश्मी शाक्य और आधार शाक्य ने शाक्य वंश की उत्पत्ति का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बौद्ध व पाली ग्रंथों का हवाला देते हुए बताया कि शाक्य वंश क्षत्रिय थे, जिनकी उत्पत्ति इक्ष्वाकु कुल से हुई थी। हिमालय की तराई में स्थित कपिलवस्तु इस वंश की राजधानी थी, जहाँ के प्रसिद्ध राजा शुद्धोधन और रानी महामाया के पुत्र सिद्धार्थ आगे चलकर भगवान गौतम बुद्ध कहलाए। इस आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, आलोक अग्निहोत्री, गिरंद सिंह, रक्षपाल सिंह, रामवीर सिंह, पातीराम सिंह, लालमन सिंह, रामचंद्र सिंह, खुशी लाल, धर्मेंद्र सिंह, अरदीप सिंह, पवन सिंह, ओमकार सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.