बाराबंकी, अप्रैल 9 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के टेड़वां गांव में विकास कार्य कराने के समर्थन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत को मांग पत्र सौंपा। मंडल उपाध्यक्ष सिद्धौर अनिल सिंह और मंडल मंत्री रामतीरथ गुप्ता द्वारा दिए गए इस पत्र में टेड़वा गांव के मजरों और मोहल्लों में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, पेयजल सुविधा, वाटर कूलर की स्थापना और जल संरक्षण जैसे कई कार्यों की मांग शामिल है। मांग पत्र में गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वाटर कूलर की स्थापना, हरिशचंद्र के हाता से काली मंदिर तक खड़ंजा निर्माण, कटरा गांव में अनिल तिवारी के घर तक लगभग 150 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त रघुनाथ के घर से गुड्डू रावत के घर तक इंटरलॉकिंग, इंद्रभान सिंह के घर से सर्वेश यादव के घर तक व बाल गोविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.