रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। शहर के मरीजों को कैंसर उपचार से जुड़ी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली की ओर से रुद्रपुर के नारायण हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. चंद्रशेखर बोडोजदार और मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजा छाबड़ा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान नारायण हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.संजय डागर और डॉ. प्रदीप अरोड़ा मौजूद रहे। हर महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नारायण हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...