इंदौर, अप्रैल 2 -- यौन शोषण केस में सजा काट रहे नारायण साई और उनकी पत्नी जानकी के बीच चल रहे तलाक विवाद ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। बुधवार को इंदौर कुटुंब न्यायालय में दोनों पक्षों के बीच तीखी और अंतिम बहस हुई, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जमकर चला। एक तरफ जहां नारायण साई ने पत्नी पर पैसों के लिए तलाक का केस दायर करने का आरोप लगाया, वहीं जानकी ने उन पर मानसिक प्रताड़ना और वैवाहिक विश्वास तोड़ने जैसे गंभीर आरोप जड़े। जानकी का दावा है कि नारायण साई ने शादीशुदा होने के बावजूद बिना जानकारी दिए राजस्थान में एक अन्य महिला से विवाह कर लिया और उससे संतान भी है। इसी आधार पर उन्होंने तलाक के साथ पांच करोड़ रुपये एकमुश्त गुजारा भत्ता देने की मांग रखी है। दूसरी ओर, नारायण साई इस मांग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.