कौशाम्बी, मार्च 15 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के हकीमपुर ग्रामसभा के नारायण महिला आजीविका समूह ने शासन की मंशा को परवान चढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। समूह की महिलाओं ने गांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर माह फरवरी में 25 हजार रुपये कमाकर साबित कर दिया है कि वह कुछ भी कर सकने में सक्षम हैं। समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके उत्पादों को शासन न केवल प्राथमिकता दे रहा है कि बल्कि समय-समय पर उनके सहयोग के लिए ऋण भी मुहैया करा रहा है। इसके अलावा समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में कौशाम्बी ब्लॉक के हकीमपुर गांव के नारायण महिला आजीविका समूह की अध्यक्ष शकुंतला देवी ने समूह की सदस्य महिलाओं के साथ आरआरसी पर काम करना शुरू किया। फरवरी माह में आरआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.